Education

भारतीय संविधान के प्रमुख स्रोत (Sources of the Indian Constitution)

भारतीय संविधान के प्रमुख स्रोत: जानिए किन-किन देशों के संविधानों से भारतीय संविधान के प्रावधान और सिद्धांत लिए गए हैं, जो इसे विशिष्ट और व्यापक बनाते हैं।

भारतीय संविधान के प्रमुख स्रोत (Sources of the Indian Constitution)

✍️संविधान के स्रोत (Sources of the Constitution)

भारत का संविधान दुनिया के विभिन्न देशों के संविधानों से प्रेरित है। इसमें कई प्रमुख देशों से लिए गए प्रावधान और सिद्धांत शामिल हैं, जो इसे विशिष्ट और व्यापक बनाते हैं। आइए, जानते हैं किन-किन स्रोतों से भारतीय संविधान के विभिन्न हिस्से लिए गए हैं:

1. भारत शासन अधिनियम, 1935

संघीय व्यवस्था, राज्यपाल का कार्यालय, न्यायपालिका की संरचना, लोक सेवा आयोग की स्थापना, आपातकालीन उपबंध, और प्रशासनिक विवरण इसी अधिनियम से लिए गए हैं।

2. ब्रिटेन का संविधान

संसदीय शासन प्रणाली, विधि का शासन, विधायी प्रक्रिया, एकल नागरिकता, मंत्रीमंडल प्रणाली, परामर्शी लेख, संसदीय विशेषाधिकार, और हिस्तसीनियम व्यवस्था।

3. संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान

मौलिक अधिकार, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, न्यायिक पुनरालोकन का सिद्धांत, उपराष्ट्रपति का पद, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का पद से हटाया जाना और राष्ट्रपति पर महाभियोग।

4. आयरलैंड का संविधान

 

राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांत, राष्ट्रपति की निर्वाचन पद्धति और राज्य सभा के लिए सदस्यों का नामांकन।

5. कनाडा का संविधान

सशक्त केंद्र के साथ संघीय व्यवस्था, अवशिष्ट शक्तियों का केंद्र में निहित होना, केंद्र द्वारा राज्यपालों की नियुक्ति और उच्चतम न्यायालय का परामर्शी न्याय निर्णय।

6. ऑस्ट्रेलिया का संविधान

 

समवर्ती सूची, व्यापार, वाणिज्य और समापन्न कानूनों की स्वतंत्रता और संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक।

7. जर्मनी का वाइमर संविधान

आपातकाल के समय मौलिक अधिकारों का स्थगन।

8. सोवियत संघ (पूर्व) का संविधान

 

मौलिक कर्तव्य और प्रस्तावना में न्याय (सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक) का आदर्श।

9. फ्रांस का संविधान

 

गणतांत्रिक आदर्श और प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के सिद्धांत।

10. दक्षिण अफ्रीका का संविधान

 

संविधान में संशोधन की प्रक्रिया और राज्य सभा के सदस्यों का निर्वाचन।

11. जापान का संविधान

विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया।

 

 

 

 

क्या यह लेख उपयोगी लगा? अपने दोस्तों के साथ शेयर करें!

तैयारी कर रहे साथियों को WhatsApp या Telegram ग्रुप में तुरंत भेजें।

Telegram Facebook

📚 आपके पढ़ने के लिए अन्य उपयोगी लेख

सभी लेख देखें