12,182+ Most Important One Liner GK Questions in Hindi


Q.1 सीमा सड़क संगठन (BRO) के वर्तमान महानिदेशक कौन हैं?

Ans: लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन

Q.2 भारत के वर्तमान सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) कौन हैं?

Ans: लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा

Q.3 रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के वर्तमान महानिदेशक कौन हैं?

Ans: मनोज यादव

Q.4 केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की पहली महिला महानिदेशक कौन बनी हैं?

Ans: नीना सिंह

Q.5 भारत के वर्तमान मुख्य हाइड्रोग्राफर कौन हैं?

Ans: वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया

Q.6 सशस्त्र सीमा बल (SSB) के वर्तमान महानिदेशक कौन हैं?

Ans: अमृत मोहन प्रसाद

Q.7 भारत के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) कौन हैं?

Ans: अजीत डोभाल

Q.8 राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के वर्तमान महानिदेशक कौन हैं?

Ans: बी. श्रीनिवासन

Q.9 भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के वर्तमान महानिदेशक कौन हैं?

Ans: परमेश शिवमणि

Q.10 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के वर्तमान महानिदेशक कौन हैं?

Ans: अनीश दयाल सिंह

Q.11 सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वर्तमान महानिदेशक कौन हैं?

Ans: दलजीत सिंह चौधरी

Q.12 भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के वर्तमान प्रमुख कौन हैं?

Ans: एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह

Q.13 भारतीय नौसेना (Indian Navy) के वर्तमान प्रमुख कौन हैं?

Ans: एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

Q.14 भारतीय थल सेना (Indian Army) के वर्तमान प्रमुख कौन हैं?

Ans: जनरल उपेंद्र द्विवेदी

Q.15 भारत के वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) कौन हैं?

Ans: जनरल अनिल चौहान

Q.16 हीमोग्लोबिन में कौन सी धातु पाई जाती है?

Ans: लोहा

Q.17 स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?

Ans: लॉर्ड माउंटबेटन

Q.18 इंसुलिन का प्रयोग किस बीमारी के उपचार में किया जाता है?

Ans: मधुमेह

Q.19 भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन सा है?

Ans: भारत रत्न

Q.20 ध्वनि की तीव्रता मापने की इकाई क्या है?

Ans: डेसिबल

Q.21 काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान किसके लिए प्रसिद्ध है?

Ans: एक सींग वाला गेंडा

Q.22 रक्त का थक्का जमने में कौन सा विटामिन सहायक होता है?

Ans: विटामिन K

Q.23 भारत में प्रथम जनगणना किस वर्ष हुई थी?

Ans: 1872

Q.24 सौरमंडल का सबसे चमकीला ग्रह कौन सा है?

Ans: शुक्र

Q.25 पेनिसिलिन की खोज किसने की थी?

Ans: अलेक्जेंडर फ्लेमिंग

Q.26 भारत का लौह पुरुष किसे कहा जाता है?

Ans: सरदार वल्लभभाई पटेल

Q.27 विटामिन सी का रासायनिक नाम क्या है?

Ans: एस्कॉर्बिक एसिड

Q.28 हवा महल भारत के किस शहर में स्थित है?

Ans: जयपुर

Q.29 भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है?

Ans: वुलर झील

Q.30 अर्जुन पुरस्कार की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?

Ans: 1961

Q.31 गांधी-इरविन समझौते का अनुमोदन कांग्रेस के किस अधिवेशन में किया गया था?

Ans: कराची अधिवेशन 1931

Q.32 सबसे कम उम्र में कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले व्यक्ति कौन थे?

Ans: मौलाना अबुल कलाम आजाद

Q.33 कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच प्रसिद्ध 'लखनऊ समझौता' किस वर्ष हुआ था?

Ans: 1916

Q.34 कांग्रेस के किस अधिवेशन में 'जन गण मन' पहली बार गाया गया था?

Ans: 1911 कलकत्ता

Q.35 स्वतंत्रता प्राप्ति के समय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष कौन थे?

Ans: जे.बी. कृपलानी

Q.36 1938 के हरिपुरा अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की थी?

Ans: सुभाष चन्द्र बोस

Q.37 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम 'भारतीय' महिला अध्यक्ष कौन थीं?

Ans: सरोजिनी नायडू

Q.38 पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव कांग्रेस के किस अधिवेशन में पारित किया गया था?

Ans: लाहौर अधिवेशन 1929

Q.39 महात्मा गांधी ने कांग्रेस के किस एकमात्र अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?

Ans: बेलगाम अधिवेशन 1924

Q.40 कांग्रेस का विभाजन 'नरम दल' और 'गरम दल' में किस अधिवेशन में हुआ था?

Ans: सूरत अधिवेशन 1907

Q.41 स्वराज शब्द का प्रयोग कांग्रेस के किस मंच से पहली बार किया गया था?

Ans: 1906 कलकत्ता

Q.42 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थीं?

Ans: एनी बेसेंट

Q.43 कांग्रेस के किस अधिवेशन में पहली बार 'वन्दे मातरम्' गाया गया था?

Ans: 1896 कलकत्ता अधिवेशन

Q.44 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

Ans: व्योमेश चन्द्र बनर्जी

Q.45 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना किस वर्ष की गई थी?

Ans: 1885

Q.46 केंद्रीय ईंधन अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

Ans: धनबाद

Q.47 राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान कहाँ स्थित है?

Ans: हैदराबाद

Q.48 भारतीय विषविज्ञान अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

Ans: लखनऊ

Q.49 केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?

Ans: नई दिल्ली

Q.50 राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान कहाँ स्थित है?

Ans: पणजी (गोवा)