GK Today Hindi
Home Create Own Quiz Your Quizzes Download Pdf Buy Ebooks Imp Books Imp Images Manage Your Quiz Review Quiz History Your Subscription History Your Shopping History
Class 10th MCQ
Class 10th Hindi MCQ
Class 10th Math MCQ
Class 10th Model Set 2025
Class 10th Non-Hindi MCQ
Class 10th Sanskrit MCQ
Class 10th Science MCQ
Class 10th SST MCQ
Class 12th Quiz
Class 12th Model Set 2025
Current Affairs MCQ
Daily Current Affairs
Monthly Current Affairs
Weekly Current Affairs
History GK Quiz
Indian History Quiz
Sarkari Exam Quiz
Agniveer GD Quiz
HP Police PYQ Quiz
RRB NTPC MCQ
SSC Exam Quiz
State Police MCQ
Static GK MCQ
GK Questions​
Important Day's Quiz
Indian Constitution GK Quiz
Indian History GK Quiz
World History GK Quiz
Subject-Wise Quiz
Biology Quiz
Chemistry Quiz
Physics Quiz
कौन क्या है ?
कौन क्या है ? - (भारत)
Downloads
Important PDF
Important Ebooks
Important Images
Important Links
Age Calculator
EMI Calculator
Important Books
Play Quiz
Pricing
Blogs

Most Important 50+ Budget 2026-27 MCQ Quiz in Hindi

Most Important 50+ Budget 2026-27 MCQ Quiz in Hindi
Created: Vikas Kumar Mahato | 22 hrs 21 min ago | 242 views

आज के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में Budget 2026-27 Complete Budget MCQ & QUIZ एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक बन चुका है। हर साल आने वाला यूनियन बजट देश की अर्थव्यवस्था, टैक्स सिस्टम, सरकारी योजनाओं और विकास नीतियों से जुड़ा होता है, इसलिए इससे संबंधित प्रश्न SSC, UPSC, Railway, State PCS, NDA, CDS जैसी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं।

इस आर्टिकल में विद्यार्थियों को MCQ Quiz + PDF दोनों की सुविधा मिलती है, जिससे ऑनलाइन प्रैक्टिस और ऑफलाइन रिवीजन एक साथ किया जा सकता है। यह तरीका तैयारी को आसान, व्यवस्थित और अधिक प्रभावी बनाता है।

Video Link Gourav Sir Utkarsh Classes
जितने भी क्वेश्चन है गौरव सर के ऊपर दिए हुए वीडियो लिंक वीडियो से लिया गया है और भी इंटरनेट के माध्यम से प्रश्नों का कलेक्शन किया गया है जो की आने वाले सभी एग्जाम के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है |

बजट टॉपिक परीक्षाओं के लिए क्यों जरूरी है

सरकारी परीक्षाओं में बजट से जुड़े प्रश्न सीधे पूछे जाते हैं। Budget 2026-27 Complete Budget MCQ & QUIZ की तैयारी करने से विद्यार्थियों को अर्थव्यवस्था, कर व्यवस्था, सरकारी योजनाएँ और वित्तीय नीतियों की स्पष्ट समझ मिलती है।

बजट केवल आंकड़ों का विषय नहीं है, बल्कि यह देश की पूरी आर्थिक दिशा को दर्शाता है। यदि छात्र नियमित रूप से Budget MCQ Practice करते हैं तो उनका करेंट अफेयर्स सेक्शन अपने आप मजबूत हो जाता है और कुल स्कोर में सुधार आता है।

इस आर्टिकल में क्या विशेष मिलेगा

इस पोस्ट में विद्यार्थियों को
Complete Budget MCQ Quiz Practice
Free Budget 2026-27 PDF Download
त्वरित रिवीजन के लिए शॉर्ट नोट्स
परीक्षा आधारित महत्वपूर्ण तथ्य
सरल और समझने योग्य कंटेंट
मिलता है। यह संयोजन तैयारी को समय बचाने वाला और परिणाम देने वाला बनाता है।

गुप्त काल टॉपिक का महत्व (Static + Current Link)

प्रतियोगी परीक्षाओं में कई बार Static GK और Current Affairs को जोड़कर प्रश्न पूछे जाते हैं। इतिहास का गुप्त काल स्टैटिक जीके का एक महत्वपूर्ण भाग है। जब विद्यार्थी स्टैटिक विषयों और करेंट अफेयर्स दोनों को संतुलित तरीके से पढ़ता है, तो उसकी तैयारी अधिक व्यापक और मजबूत हो जाती है।

यह रणनीति विशेष रूप से UPSC और State PCS जैसी परीक्षाओं में बहुत उपयोगी साबित होती है, जहाँ गहराई से समझ और व्यापक ज्ञान दोनों जरूरी होते हैं।

किन-किन परीक्षाओं के लिए उपयोगी

SSC और Railway परीक्षाएँ
SSC CGL, CHSL, MTS, GD तथा Railway NTPC, Group-D जैसी परीक्षाओं में बजट से जुड़े वन-लाइनर और MCQ प्रश्न सामान्य रूप से पूछे जाते हैं। नियमित Budget Quiz Practice से स्पीड और एक्यूरेसी दोनों बेहतर होती हैं।

UPSC और State PCS परीक्षाएँ
इन परीक्षाओं में अवधारणात्मक समझ जरूरी होती है। Budget 2026-27 Complete Budget MCQ & QUIZ की तैयारी से अर्थव्यवस्था और नीतियों की समझ मजबूत होती है।

NDA, CDS व अन्य Defence परीक्षाएँ
डिफेंस परीक्षाओं में राष्ट्रीय आर्थिक अपडेट और सरकारी योजनाओं का ज्ञान सामान्य जागरूकता सेक्शन को मजबूत बनाता है।

Quiz + PDF फॉर्मेट क्यों सबसे बेहतर है

आज के डिजिटल समय में केवल पढ़ना पर्याप्त नहीं है। जब Budget 2026-27 Complete Budget MCQ & QUIZ जैसे कंटेंट में Quiz + PDF दोनों मिलते हैं, तो सीखने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। क्विज से आत्म-मूल्यांकन होता है और PDF से ऑफलाइन रिवीजन आसान हो जाता है। यह दोहरा तरीका तैयारी को स्मार्ट और परिणाममुखी बनाता है।

Start Quiz
Pay ₹3 PDF

Q(1). सीतारमण ने 2026-27 का बजट पेश करते समय कौन सी साड़ी पहनी थी? / Which saree did Finance Minister Nirmala Sitharaman wear while presenting the Budget 2026-27?

  • (A) मधुबनी साड़ी / Madhubani Saree
  • (B) बनारसी साड़ी / Banarasi Saree
  • (C) संबलपुरी साड़ी / Sambalpuri Saree
  • (D) कांजीवरम साड़ी / Kanjeevaram Saree

Ans: (D) कांजीवरम साड़ी / Kanjeevaram Saree

Important Points:

वित्त मंत्री ने कांजीवरम (तमिलनाडु) की साड़ी पहनी थी। पिछले बजट (2025-26) में उन्होंने मधुबनी साड़ी पहनी थी।

Q(2). स्वतंत्र भारत का पहला बजट किसने पेश किया था? / Who presented the first budget of Independent India?

  • (A) जेम्स विल्सन / James Wilson
  • (B) जॉन मथाई / John Mathai
  • (C) आर.के. षणमुखम चेट्टी / R.K. Shanmukham Chetty
  • (D) मोरारजी देसाई / Morarji Desai

Ans: (C) आर.के. षणमुखम चेट्टी / R.K. Shanmukham Chetty

Important Points:

स्वतंत्र भारत का पहला बजट 1947 में आर.के. षणमुखम चेट्टी ने पेश किया था। जेम्स विल्सन ने भारत का पहला बजट 1860 में पेश किया था।

Q(3). बजट 2026-27 में राजकोषीय घाटा Fiscal Deficit का लक्ष्य क्या रखा गया है? / What is the target for Fiscal Deficit in Budget 2026-27?

  • (A) 0.045
  • (B) 0.044
  • (C) 0.043
  • (D) 0.059

Ans: (C) 0.043

Important Points:

वर्ष 2026-27 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी का 4.3% रखा गया है, जबकि 2025-26 का संशोधित अनुमान 4.4% था।

Q(4). दुर्लभ खनिज कॉरिडोर Rare Earth Corridor के लिए कौन से चार राज्यों का चयन किया गया है? / Which four states have been selected for the Rare Earth Corridor?

  • (A) ओडिशा, बिहार, बंगाल, झारखंड / Odisha, Bihar, Bengal, Jharkhand
  • (B) ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु / Odisha, Kerala, Andhra Pradesh, Tamil Nadu
  • (C) गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा / Gujarat, Rajasthan, Maharashtra, Goa
  • (D) केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, गोवा / Kerala, Karnataka, Telangana, Goa

Ans: (B) ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु / Odisha, Kerala, Andhra Pradesh, Tamil Nadu

Important Points:

दुर्लभ खनिजों के लिए 'रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट स्कीम' के तहत ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कॉरिडोर बनाया जाएगा।

Q(5). बजट में उल्लिखित ऑरेंज इकोनॉमी Orange Economy का संबंध मुख्य रूप से किससे है? / The Orange Economy mentioned in the budget is mainly related to what?

  • (A) सौर ऊर्जा / Solar Energy
  • (B) इलेक्ट्रिक वाहन / Electric Vehicles
  • (C) कंटेंट क्रिएशन / Content Creation
  • (D) कपड़ा उद्योग / Textile Industry

Ans: (C) कंटेंट क्रिएशन / Content Creation

Important Points:

ऑरेंज इकोनॉमी के तहत 'कंटेंट क्रिएटर लैब' स्थापित की जाएंगी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी मुंबई इसमें सहयोग करेगा।,

Q(6). समर्पित मालवाहक कॉरिडोर Dedicated Freight Corridor किन दो स्थानों को जोड़ेगा? / The Dedicated Freight Corridor will connect which two places?

  • (A) मुंबई से दिल्ली / Mumbai to Delhi
  • (B) डानकुनी (प. बंगाल) से सूरत (गुजरात) / Dankuni (W. Bengal) to Surat (Gujarat)
  • (C) वाराणसी से चेन्नई / Varanasi to Chennai
  • (D) कोलकाता से अमृतसर / Kolkata to Amritsar

Ans: (B) डानकुनी (प. बंगाल) से सूरत (गुजरात) / Dankuni (W. Bengal) to Surat (Gujarat)

Important Points:

समर्पित मालवाहक कॉरिडोर पश्चिम बंगाल के डानकुनी से गुजरात के सूरत तक बनाया जाएगा जो पूर्वी भारत को पश्चिमी भारत से जोड़ेगा।

Q(7). बजट 2026-27 में घोषित भारत विस्तार पहल का संबंध किस क्षेत्र से है? / The Bharat Vistar initiative announced in Budget 2026-27 is related to which sector?

  • (A) अंतरिक्ष विज्ञान / Space Science
  • (B) रक्षा निर्माण / Defense Manufacturing
  • (C) कृषि में एआई का उपयोग / Use of AI in Agriculture
  • (D) पर्यटन विकास / Tourism Development

Ans: (C) कृषि में एआई का उपयोग / Use of AI in Agriculture

Important Points:

'भारत विस्तार' एक पहल है जिसका उद्देश्य कृषि पद्धतियों और तकनीकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग करना और एग्री स्टैक पोर्टल को बढ़ावा देना है।,

Q(8). महिलाओं के लिए STEM Science Technology Engineering Mathematics शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु क्या घोषणा की गई है? / What has been announced to promote STEM education for women?

  • (A) मुफ्त लैपटॉप / Free Laptops
  • (B) प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास / Women's Hostel in every district
  • (C) विदेश में छात्रवृत्ति / Scholarship abroad
  • (D) 50% आरक्षण / 50% Reservation

Ans: (B) प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास / Women's Hostel in every district

Important Points:

उच्च शिक्षा में महिलाओं को STEM (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, गणित) की ओर प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास खोले जाएंगे।

Q(9). शेयर बाजार में फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर प्रतिभूति लेनदेन कर STT को 0.02% से बढ़ाकर कितना कर दिया गया है? / The Securities Transaction Tax STT on futures and options in the share market has been increased from 0.02% to how much?

  • (A) 0.0003
  • (B) 0.0004
  • (C) 0.0005
  • (D) 0.001

Ans: (C) 0.0005

Important Points:

बजट में फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर लगने वाले एसटीटी (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है, जिससे शेयर बाजार प्रभावित हुआ।

Q(10). जहाज मरम्मत सुविधा Ship Repair Facility किन शहरों में विकसित की जाएगी? / In which cities will the Ship Repair Facility be developed?

  • (A) मुंबई और कोच्चि / Mumbai and Kochi
  • (B) बनारस और पटना / Banaras and Patna
  • (C) कोलकाता और हल्दिया / Kolkata and Haldia
  • (D) चेन्नई और विशाखापत्तनम / Chennai and Visakhapatnam

Ans: (B) बनारस और पटना / Banaras and Patna

Important Points:

अंतर्देशीय जलमार्गों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा विकसित की जाएगी।

Q(11). बजट 2026-27 में विकसित भारत के लिए कितने स्तंभ Pillars निर्धारित किए गए हैं? / How many Pillars have been set for Developed India in Budget 2026-27?
Most Important

  • (A) 4
  • (B) 5
  • (C) 6
  • (D) 7

Ans: (C) 6

Important Points:

विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 6 स्तंभों (विनिर्माण, विरासत, एमएसएमई, अवसरचना, ऊर्जा, शहरी विकास) पर ध्यान दिया गया है।,

Q(12). बायोफार्मा शक्ति योजना के लिए 5 वर्षों में कितनी राशि आवंटित की गई है? / How much amount has been allocated for Bio-pharma Shakti scheme for 5 years?

  • (A) ₹5,000 करोड़ / ₹5,000 Cr
  • (B) ₹10,000 करोड़ / ₹10,000 Cr
  • (C) ₹15,000 करोड़ / ₹15,000 Cr
  • (D) ₹20,000 करोड़ / ₹20,000 Cr

Ans: (B) ₹10,000 करोड़ / ₹10,000 Cr

Important Points:

स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीक और नवाचार के लिए बायोफार्मा शक्ति योजना के तहत 5 वर्षों में ₹10,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

Q(13). निम्नलिखित में से कौन बजट में प्रस्तुत तीन कर्तव्यों Kartavya में शामिल नहीं है? / Which of the following is NOT included in the three Duties Kartavya presented in the budget?
Concept Based

  • (A) तेज आर्थिक विकास / Rapid Economic Growth
  • (B) रक्षा आधुनिकीकरण / Defense Modernization
  • (C) आकांक्षाओं को पूरा करना / Fulfilling Aspirations
  • (D) समावेशी विकास / Inclusive Development

Ans: (B) रक्षा आधुनिकीकरण / Defense Modernization

Important Points:

बजट में तीन कर्तव्य पेश किए गए: 1. तेज और सतत आर्थिक विकास, 2. आकांक्षाओं को पूरा करना, 3. सबका साथ सबका विकास (समावेशी विकास)।,

Q(14). कार्बन कैप्चर उपयोगिता और भंडारण CCUS के लिए कितने क्षेत्रों Sectors की पहचान की गई है? / How many sectors have been identified for Carbon Capture Utilization and Storage CCUS?

  • (A) 3
  • (B) 4
  • (C) 5
  • (D) 6

Ans: (C) 5

Important Points:

कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए 5 क्षेत्रों: विद्युत, इस्पात, सीमेंट, तेल शोधन और केमिकल की पहचान की गई है।

Q(15). शहरी आर्थिक विकास के लिए कितने हाई स्पीड रेल कॉरिडोर High Speed Rail Corridors बनाने की घोषणा की गई है? / How many High Speed Rail Corridors have been announced for urban economic development?

  • (A) 5
  • (B) 6
  • (C) 7
  • (D) 10

Ans: (C) 7

Important Points:

शहरों के आर्थिक विकास के लिए 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (जैसे मुंबई-पुणे, दिल्ली-वाराणसी आदि) बनाए जाएंगे।

Q(16). महात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना का संबंध किस क्षेत्र से है? / Mahatma Gandhi Gram Swaraj Yojana is related to which sector?
100% Exam Q

  • (A) शिक्षा / Education
  • (B) स्वास्थ्य / Health
  • (C) खादी और हथकरघा / Khadi and Handloom
  • (D) अंतरिक्ष / Space

Ans: (C) खादी और हथकरघा / Khadi and Handloom

Important Points:

खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प को मजबूत बनाने और उनकी ब्रांडिंग के लिए यह योजना शुरू की गई है।

Q(17). बजट 2026-27 के अनुसार नया आयकर अधिनियम New Income Tax Act कब से लागू होगा? / According to Budget 2026-27 when will the New Income Tax Act come into force?

  • (A) 1 जनवरी 2026 / 1 January 2026
  • (B) 1 अप्रैल 2026 / 1 April 2026
  • (C) 1 जुलाई 2026 / 1 July 2026
  • (D) 1 अप्रैल 2027 / 1 April 2027

Ans: (B) 1 अप्रैल 2026 / 1 April 2026

Important Points:

बजट में घोषणा की गई है कि 1 अप्रैल 2026 से भारत में नया आयकर अधिनियम लागू हो जाएगा।

Q(18). चैंपियन MSME बनाने के लिए इक्विटी सहायता के तहत किस निधि Fund की स्थापना की जाएगी? / Which fund will be set up under equity support to make Champion MSME?

  • (A) एसएमई विकास निधि / SME Vikas Nidhi
  • (B) लघु उद्योग निधि / Small Industry Fund
  • (C) व्यापार सुरक्षा निधि / Trade Security Fund
  • (D) उद्योग संवर्धन निधि / Industry Promotion Fund

Ans: (A) एसएमई विकास निधि / SME Vikas Nidhi

Important Points:

एमएसएमई को चैंपियन बनाने के लिए ₹10,000 करोड़ की 'एसएमई विकास निधि' (SME Vikas Nidhi) बनाई जाएगी।

Q(19). खगोल विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए कितने नए टेलीस्कोप Telescope स्थापित किए जाएंगे? / How many new telescopes will be set up to promote astronomy?
Important

  • (A) 2
  • (B) 3
  • (C) 4
  • (D) 5

Ans: (C) 4

Important Points:

खगोल भौतिकी को बढ़ावा देने के लिए 4 टेलीस्कोप (जैसे नेशनल लार्ज सोलर टेलीस्कोप आदि) स्थापित किए जाएंगे।,

Q(20). बर्ड वाचिंग ट्रेल्स Bird Watching Trails कहाँ स्थापित करने की बात कही गई है? / Where has it been proposed to establish Bird Watching Trails?
Geography

  • (A) चिल्का झील / Chilika Lake
  • (B) पुलीकट झील / Pulicat Lake
  • (C) वुलर झील / Wular Lake
  • (D) सांभर झील / Sambhar Lake

Ans: (B) पुलीकट झील / Pulicat Lake

Important Points:

आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित पुलीकट झील के किनारे बर्ड वाचिंग ट्रेल्स स्थापित किए जाएंगे।

Q(21). भारत पहली बार किस ग्लोबल समिट Global Summit का आयोजन करेगा? / Which Global Summit will India host for the first time?
Environment

  • (A) ग्लोबल सोलर समिट / Global Solar Summit
  • (B) ग्लोबल बिग कैट समिट / Global Big Cat Summit
  • (C) ग्लोबल ओशन समिट / Global Ocean Summit
  • (D) ग्लोबल हेल्थ समिट / Global Health Summit

Ans: (B) ग्लोबल बिग कैट समिट / Global Big Cat Summit

Important Points:

भारत पहली बार 'ग्लोबल बिग कैट समिट' का आयोजन करेगा, जिसका उद्देश्य बड़ी बिल्लियों (बाघ, शेर आदि) का संरक्षण है।

Q(22). रुपया कहाँ से आता है Sources of Rupee में सबसे बड़ा हिस्सा किसका है? / Which has the largest share in Where the Rupee comes from?
Economy

  • (A) जीएसटी / GST
  • (B) आयकर / Income Tax
  • (C) उधार और देयताएं / Borrowings and Liabilities
  • (D) निगम कर / Corporation Tax

Ans: (C) उधार और देयताएं / Borrowings and Liabilities

Important Points:

बजट के अनुसार, ₹100 में से सर्वाधिक ₹24 'उधार' (Market Borrowing) से आता है।,

Q(23). रुपया कहाँ जाता है Where the Rupee goes में सबसे बड़ा हिस्सा किस पर खर्च होता है? / Which sector gets the largest share in Where the Rupee goes?
Economy

  • (A) रक्षा / Defense
  • (B) सब्सिडी / Subsidy
  • (C) ब्याज अदायगी / Interest Payments
  • (D) पेंशन / Pension

Ans: (C) ब्याज अदायगी / Interest Payments

Important Points:

सरकार के खर्च में सबसे बड़ा हिस्सा 'ब्याज अदायगी' (Interest Payments) का है, जो ₹100 में से ₹22 (या ₹20 संदर्भानुसार) है।

Q(24). 16वें वित्त आयोग के अनुसार करों में राज्यों का हिस्सा State Share कितना स्वीकार किया गया है? / According to the 16th Finance Commission what is the accepted share of states in taxes?
Polity

  • (A) 0.4
  • (B) 0.41
  • (C) 0.42
  • (D) 0.45

Ans: (B) 0.41

Important Points:

सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिश को मानते हुए केंद्रीय करों में राज्यों का हिस्सा 41% बरकरार रखा है।

Q(25). दिव्यांग सहारा योजना के तहत किस संस्था Corporation को बढ़ावा दिया जाएगा? / Which corporation will be promoted under Divyang Sahara Yojana?
Social Welfare

  • (A) एलिम्को (ALIMCO)
  • (B) नीति आयोग / NITI Aayog
  • (C) भेल (BHEL)
  • (D) सेबी (SEBI)

Ans: (A) एलिम्को (ALIMCO)

Important Points:

दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण बनाने वाली संस्था 'एलिम्को' (ALIMCO) के उत्पादन और अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा।

Q(26). आयुष AYUSH को बढ़ावा देने के लिए कितने नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोले जाएंगे? / How many new All India Institute of Ayurveda will be opened to promote AYUSH?
Health

  • (A) 2
  • (B) 3
  • (C) 4
  • (D) 5

Ans: (B) 3

Important Points:

आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए देश में 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एम्स की तर्ज पर) स्थापित किए जाएंगे।,

Q(27). ऑरेंज इकोनॉमी के तहत किस संस्थान को सहयोग प्रदान किया जाएगा? / Which institute will be supported under Orange Economy?

  • (A) आईआईटी दिल्ली / IIT Delhi
  • (B) आईआईएम अहमदाबाद / IIM Ahmedabad
  • (C) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी, मुंबई / Indian Institute of Creative Technology, Mumbai
  • (D) एनआईडी अहमदाबाद / NID Ahmedabad

Ans: (C) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी, मुंबई / Indian Institute of Creative Technology, Mumbai

Important Points:

कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग को बढ़ावा देने के लिए मुंबई स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी की मदद ली जाएगी।

Q(28). किसानों के लिए कृषि पद्धतियों को एकीकृत करने हेतु कौन सा एआई टूल AI Tool लाया गया है? / Which AI Tool has been introduced to integrate agricultural practices for farmers?
Tech in Agri

  • (A) किसान मित्र / Kisan Mitra
  • (B) भारत विस्तार / Bharat Vistar
  • (C) एग्री हेल्प / Agri Help
  • (D) कृषि सारथी / Krishi Saathi

Ans: (B) भारत विस्तार / Bharat Vistar

Important Points:

'भारत विस्तार' एक बहुभाषीय एआई टूल है जो किसानों को कृषि पद्धतियों और एग्री स्टैक पोर्टल से जोड़ेगा।,

Q(29). बजट में किस वर्ष तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन Net Zero Emission का लक्ष्य दोहराया गया है? / By which year the target of Net Zero Carbon Emission has been reiterated in the budget?
Environment

  • (A) 2047
  • (B) 2050
  • (C) 2060
  • (D) 2070

Ans: (D) 2070

Important Points:

भारत का लक्ष्य 2070 तक शुद्ध शून्य (Net Zero) कार्बन उत्सर्जन हासिल करना है, जिसके लिए CCUS योजना लाई गई है।

Q(30). विदेशी कंपनियों को डेटा सेंटर सर्विस लेने पर किस वर्ष तक टैक्स हॉलिडे Tax Holiday मिलेगा? / Till which year will foreign companies get a Tax Holiday on availing Data Center Services?
Investment

  • (A) 2030
  • (B) 2040
  • (C) 2047
  • (D) 2050

Ans: (C) 2047

Important Points:

भारत में डेटा सेंटर सर्विस की मदद लेने वाली विदेशी कंपनियों को 2047 तक टैक्स हॉलिडे (कर से छूट) दी जाएगी।

Q(31). निम्नलिखित में से कौन सी वस्तु बजट में महंगी Costlier हुई है? / Which of the following items has become Costlier in the budget?
Tax

  • (A) कैंसर की दवा / Cancer Medicine
  • (B) ईवी बैटरी / EV Battery
  • (C) विदेशी परफ्यूम / Foreign Perfume
  • (D) बायोगैस / Biogas

Ans: (C) विदेशी परफ्यूम / Foreign Perfume

Important Points:

बजट में बीड़ी, सिगरेट और विदेशी परफ्यूम जैसी वस्तुओं पर शुल्क बढ़ाया गया है, जिससे वे महंगी होंगी।

Q(32). निम्नलिखित में से कौन सी वस्तु बजट में सस्ती Cheaper हुई है? / Which of the following items has become Cheaper in the budget?
Tax

  • (A) सिगरेट / Cigarette
  • (B) कैंसर की दवाएं / Cancer Medicines
  • (C) पान मसाला / Pan Masala
  • (D) विदेशी आभूषण / Foreign Jewellery

Ans: (B) कैंसर की दवाएं / Cancer Medicines

Important Points:

कैंसर की 17 दवाओं, ईवी बैटरी और जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट दी गई है।,

Q(33). सुधार एक्सप्रेस Reform Express के तहत कितने से अधिक सुधार Reforms किए गए हैं? / How many reforms have been undertaken under Reform Express?
Governance

  • (A) 100+
  • (B) 200+
  • (C) 300+
  • (D) 350+

Ans: (D) 350+

Important Points:

सरकार ने रोजगार और उत्पादकता बढ़ाने के लिए 350 से अधिक आर्थिक सुधार किए हैं, जिसे 'सुधार एक्सप्रेस' कहा गया है।

Q(34). टर्टल ट्रेल्स Turtle Trails किन राज्यों के तटीय क्षेत्रों में स्थापित होंगे? / In which states coastal areas will Turtle Trails be established?
Environment

  • (A) ओडिशा, कर्नाटक, केरल / Odisha, Karnataka, Kerala
  • (B) गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा / Gujarat, Maharashtra, Goa
  • (C) प. बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु / W. Bengal, Andhra Pradesh, Tamil Nadu
  • (D) केरल, तमिलनाडु, गोवा / Kerala, Tamil Nadu, Goa

Ans: (A) ओडिशा, कर्नाटक, केरल / Odisha, Karnataka, Kerala

Important Points:

कछुओं के संरक्षण और पर्यटन के लिए ओडिशा, कर्नाटक और केरल के तटों पर टर्टल ट्रेल्स बनाए जाएंगे।

Q(35). वस्त्र उद्योग में कौशल विकास Skill Development के लिए कौन सी योजना 2.0 लॉन्च की गई है? / Which scheme 2.0 has been launched for skill development in the textile industry?

  • (A) समर्थ 2.0 / Samarth 2.0
  • (B) कौशल 2.0 / Kaushal 2.0
  • (C) बुनकर 2.0 / Bunkar 2.0
  • (D) निपुण 2.0 / Nipun 2.0

Ans: (A) समर्थ 2.0 / Samarth 2.0

Important Points:

वस्त्र क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए 'समर्थ 2.0' (Samarth 2.0) योजना लॉन्च की गई है।

Q(36). कितने मेगा टेक्सटाइल पार्क Mega Textile Parks के निर्माण में तेजी लाई जाएगी? / Construction of how many Mega Textile Parks will be expedited?

  • (A) 5
  • (B) 7
  • (C) 9
  • (D) 10

Ans: (B) 7

Important Points:

मित्र योजना (PM MITRA) के तहत घोषित 7 मेगा टेक्सटाइल पार्कों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।

Q(37). पूर्वी भारत को पश्चिमी भारत से जोड़ने वाला समर्पित मालवाहक कॉरिडोर पश्चिम बंगाल के किस स्थान से शुरू होगा? / The Dedicated Freight Corridor connecting East India to West India will start from which place in West Bengal?
Infra

  • (A) कोलकाता / Kolkata
  • (B) हावड़ा / Howrah
  • (C) डानकुनी / Dankuni
  • (D) सिलीगुड़ी / Siliguri

Ans: (C) डानकुनी / Dankuni

Important Points:

यह कॉरिडोर पश्चिम बंगाल के 'डानकुनी' (Dankuni) से शुरू होकर गुजरात के सूरत तक जाएगा।

Q(38). ओडिशा में राष्ट्रीय जलमार्ग 5 NW-5 किन स्थानों को बंदरगाहों से जोड़ेगा? / Which places will National Waterway 5 NW-5 connect to ports in Odisha?
Infra

  • (A) तालचर और आंगुल / Talcher and Angul
  • (B) कटक और पुरी / Cuttack and Puri
  • (C) भुवनेश्वर और कोणार्क / Bhubaneswar and Konark
  • (D) राउरकेला और संबलपुर / Rourkela and Sambalpur

Ans: (A) तालचर और आंगुल / Talcher and Angul

Important Points:

NW-5 के जरिए तालचर और आंगुल जैसे खनिज क्षेत्रों को पारादीप और धमरा पोर्ट से जोड़ा जाएगा।

Q(39). शिक्षा के क्षेत्र में कितने विश्वविद्यालय टाउनशिप University Townships विकसित किए जाएंगे? / How many University Townships will be developed in the education sector?
Education

  • (A) 3
  • (B) 4
  • (C) 5
  • (D) 7

Ans: (C) 5

Important Points:

शिक्षा और शहरी विकास को जोड़ने के लिए देश में 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप विकसित करने की घोषणा की गई है।

Q(40). सर्विस सेक्टर में अगले 5 वर्षों में कितने स्वास्थ्य पेशेवर Allied Health Professionals जोड़ने का लक्ष्य है? / What is the target to add Allied Health Professionals in the service sector in the next 5 years?
Health/Jobs

  • (A) 50000
  • (B) 1 लाख / 1 Lakh
  • (C) 2 लाख / 2 Lakh
  • (D) 5 लाख / 5 Lakh

Ans: (B) 1 लाख / 1 Lakh

Important Points:

सर्विस सेक्टर के तहत अगले 5 वर्षों में 1 लाख एएचपी (AHP) या स्वास्थ्य पेशेवर जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

Q(41). केमिकल पार्क Chemical Parks की स्थापना कितनी संख्या में प्रस्तावित है? / How many Chemical Parks are proposed to be established?
Industry

  • (A) 2
  • (B) 3
  • (C) 4
  • (D) 5

Ans: (B) 3

Important Points:

विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 3 समर्पित केमिकल पार्कों की स्थापना की जाएगी।

Q(42). वित्त मंत्री का 2026-27 का बजट भाषण Budget Speech लगभग कितनी अवधि का था? / What was the approximate duration of the Finance Ministers Budget Speech 2026-27?
Fact

  • (A) 1 घंटा / 1 Hour
  • (B) 1 घंटा 25 मिनट / 1 Hour 25 Minutes
  • (C) 2 घंटा / 2 Hours
  • (D) 2 घंटा 40 मिनट / 2 Hours 40 Minutes

Ans: (B) 1 घंटा 25 मिनट / 1 Hour 25 Minutes

Important Points:

निर्मला सीतारमण जी ने 2026-27 का बजट भाषण लगभग 1 घंटे 25 मिनट में पूरा किया।

Q(43). बजट में किस औद्योगिक कॉरिडोर Industrial Corridor को दुर्गापुर प. बंगाल में विकसित करने की बात कही गई है? / Which Industrial Corridor is proposed to be developed in Durgapur West Bengal in the budget?
Regional Dev

  • (A) उत्तरी तट कॉरिडोर / Northern Coast Corridor
  • (B) पूर्वी तट कॉरिडोर / Eastern Coast Corridor
  • (C) पश्चिमी तट कॉरिडोर / Western Coast Corridor
  • (D) दक्षिणी तट कॉरिडोर / Southern Coast Corridor

Ans: (B) पूर्वी तट कॉरिडोर / Eastern Coast Corridor

Important Points:

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक एकीकृत 'पूर्वी तट औद्योगिक कॉरिडोर' (Eastern Coast Industrial Corridor) विकसित किया जाएगा।

Q(44). वित्त आयोग की रिपोर्ट से संबंधित संविधान का कौन सा अनुच्छेद Article चर्चा में रहा? / Which Article of the Constitution related to the Finance Commission report was in discussion?
Polity

  • (A) अनुच्छेद 280 / Article 280
  • (B) अनुच्छेद 281 / Article 281
  • (C) अनुच्छेद 112 / Article 112
  • (D) अनुच्छेद 110 / Article 110

Ans: (B) अनुच्छेद 281 / Article 281

Important Points:

अनुच्छेद 281 के तहत वित्त आयोग की सिफारिशों और उन पर की गई कार्यवाही की रिपोर्ट संसद में रखी जाती है।

Q(45). निम्नलिखित में से किस फसल Crop के उत्पादन को बढ़ावा देने पर बजट में विशेष जोर दिया गया है? / Production of which crop has been specially emphasized in the budget?
Agriculture

  • (A) गेहूँ / Wheat
  • (B) चावल / Rice
  • (C) चंदन, काजू, कोको / Sandalwood, Cashew, Cocoa
  • (D) दालें / Pulses

Ans: (C) चंदन, काजू, कोको / Sandalwood, Cashew, Cocoa

Important Points:

इस बजट में उच्च मूल्य वाली फसलों जैसे नारियल, काजू, कोको, और चंदन (Sandalwood) के उत्पादन पर विशेष बल दिया गया है।,

Q(46). बजट व्यय Budget Expenditure के आंकड़ों में किस मद Sector पर सर्वाधिक खर्च दिखाया गया है? / Which sector shows the highest expenditure in the budget figures?
Economy

  • (A) रक्षा / Defense
  • (B) परिवहन / Transport
  • (C) ग्रामीण विकास / Rural Development
  • (D) कृषि / Agriculture

Ans: (B) परिवहन / Transport

Important Points:

आंकड़ों के अनुसार, परिवहन (Transport) पर सर्वाधिक ₹5,98,520 करोड़ का व्यय प्रस्तावित है, जो रक्षा से भी अधिक है।

Q(47). माउंटेन ट्रेल्स Mountain Trails के लिए किस घाटी का चयन किया गया है? / Which valley has been selected for Mountain Trails?
Tourism

  • (A) कश्मीर घाटी / Kashmir Valley
  • (B) अराकू घाटी / Araku Valley
  • (C) फूलों की घाटी / Valley of Flowers
  • (D) साइलेंट वैली / Silent Valley

Ans: (B) अराकू घाटी / Araku Valley

Important Points:

पूर्वी घाट की 'अराकू घाटी' (और पश्चिमी घाट की पोदीगई मलाई) में माउंटेन ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे।

Q(48). 15 पुरातात्विक स्थलों Archaeological Sites को जीवंत करने की सूची में कौन शामिल है? / Who is included in the list of 15 Archaeological Sites to be revived?
History

  • (A) धौलावीरा और राखीगढ़ी / Dholavira and Rakhigarhi
  • (B) अजंता और एलोरा / Ajanta and Ellora
  • (C) सांची और भरहुत / Sanchi and Bharhut
  • (D) कोणार्क और पुरी / Konark and Puri

Ans: (A) धौलावीरा और राखीगढ़ी / Dholavira and Rakhigarhi

Important Points:

लोथल, धौलावीरा, राखीगढ़ी, हस्तिनापुर जैसे 15 पुरातात्विक स्थलों को पर्यटन के लिए जीवंत किया जाएगा।

Q(49). कंटेनर विनिर्माण Container Manufacturing के लिए 5 वर्षों में कितनी राशि आवंटित है? / How much amount is allocated for Container Manufacturing in 5 years?

  • (A) ₹5,000 करोड़ / ₹5,000 Cr
  • (B) ₹10,000 करोड़ / ₹10,000 Cr
  • (C) ₹2,000 करोड़ / ₹2,000 Cr
  • (D) ₹1,000 करोड़ / ₹1,000 Cr

Ans: (B) ₹10,000 करोड़ / ₹10,000 Cr

Important Points:

कंटेनर विनिर्माण क्लस्टर के लिए भी 5 वर्षों में ₹10,000 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।

Q(50). स्वतंत्र भारत का पहला बजट कब पेश किया गया था? / When was the first budget of Independent India presented?
History

  • (A) 1946
  • (B) 1947
  • (C) 1950
  • (D) 1952

Ans: (B) 1947

Important Points:

स्वतंत्र भारत का पहला बजट आर.के. षणमुखम चेट्टी ने 1947 में पेश किया था (जबकि गणतंत्र भारत का 1950 में)।

Related Quiz

3 February 2026 Current Affairs Quiz & PDF in Hindi

Most Important 50+ Budget 2026-27 MCQ Quiz in Hindi

2 फरवरी 2026 Current Affairs Quiz in Hindi, PDF Download

1 फरवरी 2026 करेंट अफेयर्स क्विज PDF – SSC UPSC

Weekly Current Affairs Quiz 22 to 30 Jan 2026 PDF for SSC & UPSC

Weekly Current Affairs Quiz 14–21 Jan 2026 PDF for SSC & UPSC

Today Current Affairs 30 जनवरी 2026 Quiz & PDF in Hindi for SSC & UPSC

[PDF] 29 जनवरी 2026 करेंट अफेयर्स क्विज | Current Affairs Quiz in Hindi for SSC, UPSC

[PDF] 27 & 28 जनवरी 2026 करेंट अफेयर्स क्विज | Current Affairs Quiz in Hindi for SSC, UPSC, Railway

26 जनवरी 2026 Republic Day Current Affairs Quiz

About Author

Image of Vikas Kumar Mahato

Vikas Kumar Mahato

नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम विकास है। इस वेबसाइट का लेखक और संस्थापक होने के नाते, मैं इस वेबसाइट के माध्यम से उन छात्रों के लिए केवल महत्वपूर्ण प्रश्नों का प्रैक्टिस सेट प्रदान करता हूँ, जो किसी नौकरी अथवा किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं GK, Current Affairs, Sports GK, World GK, History और सभी प्रकार के प्रश्नों के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों की ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ साझा करता हूँ।

यदि आपको किसी प्रश्न में कोई गलती मिले तो इसके लिए क्षमा करें, और कृपया मुझे तुरंत सूचित करें। आप उस प्रश्न का स्क्रीनशॉट मेरे नंबर 8986220016 पर भेज सकते हैं। हम उसे तुरंत अपडेट करेंगे। धन्यवाद।

Quiz Topics
Quiz Class 10th MCQ 🔔 1
Quiz Class 12th Quiz
Quiz Current Affairs MCQ 🔔 1
Quiz History GK Quiz
Quiz Sarkari Exam Quiz
Quiz Static GK MCQ 🔔 1
Quiz Subject-Wise Quiz
Quiz कौन क्या है ?

Connect with Us

  • Telegram
  • WhatsApp
  • YouTube

Important Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Refund Policy
  • Copyright Policy
  • Sitemap

© 2023- 2026 GKToday | All Rights Reserved

Designed by Vikas Kumar Mahato

|| The Indian Soldier ||

Twitter Instagram Facebook Telegram WhatsApp Copy
Congratulations, Link successfully copied to clipboard!