GK Today Hindi
HomeCreate Own QuizManage Your QuizDownload PdfReview Quiz HistoryYour Subscription HistoryYour Shopping HistoryBuy EbooksImp BooksImp Images
Class 10th MCQ
Class 10th Hindi MCQ
Class 10th Math MCQ
Class 10th Model Set 2025
Class 10th Non-Hindi MCQ
Class 10th Sanskrit MCQ
Class 10th Science MCQ
Class 10th SST MCQ
Class 12th Quiz
Class 12th Model Set 2025
Current Affairs MCQ
Daily Current Affairs
Monthly Current Affairs
Weekly Current Affairs
History GK Quiz
Indian History Quiz
Sarkari Exam Quiz
Agniveer GD Quiz
HP Police PYQ Quiz
RRB NTPC MCQ
SSC Exam Quiz
State Police MCQ
Static GK MCQ
GK Questions​
Important Day's Quiz
Indian Constitution GK Quiz
Indian History GK Quiz
World History GK Quiz
Subject-Wise Quiz
Biology Quiz
Chemistry Quiz
Physics Quiz
कौन क्या है ?
कौन क्या है ? - (भारत)
Downloads
Important PDF
Important Ebooks
Important Images
Important Links
Age Calculator
EMI Calculator
Important Books
Play Quiz
Pricing
Blogs

Most Important Question - प्रकाश का परावर्तन MCQ - बिहार बोर्ड परीक्षा 2025

Posted: 1 year ago
Most Important Question - प्रकाश का परावर्तन MCQ - बिहार बोर्ड परीक्षा 2025

prakash ka pravartan.jpg

प्रकाश का परावर्तन क्या है?

प्रकाश का परावर्तन वह प्रक्रिया है जिसमें प्रकाश किरणें किसी सतह से टकराकर वापस लौटती हैं। जब प्रकाश किसी सतह पर गिरता है, तो सतह उस प्रकाश को प्रतिबिंबित करती है। यह प्रतिबिंबित प्रकाश हमारे आँखों तक पहुँचता है, जिससे हम वस्तुओं को देख पाते हैं।

परावर्तन का नियम

  1. समान कोण: परावर्तन के दौरान, आपतन कोण (incident angle) और परावर्तन कोण (reflected angle) समान होते हैं। अर्थात्, जिस कोण पर प्रकाश की किरण सतह से टकराती है, उसी कोण पर वह वापस लौटती है।

  2. समान तल: आपतन किरण, परावर्तित किरण और अभिलम्ब (normal) एक ही तल में होते हैं।

परावर्तन का उदाहरण

दर्पण में अपना चेहरा देखना परावर्तन का सबसे सामान्य उदाहरण है। जब हम दर्पण के सामने खड़े होते हैं, तो हमारी छवि दर्पण में दिखाई देती है। यह छवि प्रकाश की किरणों के परावर्तन के कारण बनती है, जो हमारे चेहरे से टकराकर दर्पण में परावर्तित होती हैं और हमारी आँखों तक पहुँचती हैं।

परावर्तन के प्रकार

  1. समतल परावर्तन (Regular Reflection): यह तब होता है जब प्रकाश की किरणें एक समतल और चिकनी सतह से टकराती हैं और समान कोण पर वापस लौटती हैं। इससे एक स्पष्ट छवि बनती है, जैसे दर्पण में।

  2. असमतल परावर्तन (Diffuse Reflection): यह तब होता है जब प्रकाश की किरणें किसी खुरदरी सतह से टकराती हैं और विभिन्न कोणों पर परावर्तित होती हैं। इससे स्पष्ट छवि नहीं बनती, बल्कि प्रकाश चारों ओर फैल जाता है।

 

Advertisement

Most Important Question - प्रकाश का परावर्तन MCQ - बिहार बोर्ड परीक्षा 2025

Duration:- 30 Minutes



Q1. निम्न में से कौन-सा पदार्थ लेंस बनाने के लिए प्रयुक्त नहीं किया जा सकता है ?

  • (A) जल
  • (B) काँच
  • (C) प्लास्टिक
  • (D) मिट्टी

Ans: (D) - मिट्टी

Q2. अवतल लेंस का आवर्धन (m) बराबर होता है :

  • (A) u/v
  • (B) uv
  • (C) u+v
  • (D) v/u

Ans: (D) - v/u

Q3. किस लेंस के द्वारा सिर्फ काल्पनिक प्रतिबिम्ब तनता है ?

  • (A) उत्तल
  • (B) अवतल
  • (C) वाईफोकल
  • (D) इनमें से कोई नहीं

Ans: (B) - अवतल

Q4. निर्गत किरण एवं अभिलम्ब के बीच के कोण को कहते हैं-

  • (A) आपतन कोण
  • (B) परावर्तन कोण
  • (C) निर्गत कोण
  • (D) इनमें से कोई नहीं

Ans: (C) - निर्गत कोण

Q5. किस दर्पण से हमेशा वस्तु से छोटा प्रतिबिम्व प्राप्त होता है ?

  • (A) समतल
  • (B) उत्तल
  • (C) अवतल
  • (D) कोई नहीं

Ans: (B) - उत्तल

Q6. किसी लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन का SI मात्रक क्या है ?

  • (A) मी.
  • (B) सेमी.
  • (C) मिमी
  • (D) मात्रकविहीन

Ans: (D) - मात्रकविहीन

Q7. उत्तल लेंस में जब बिंब f और 2f के बीच रखा जाता है, तब बना प्रतिबिंब होता है :

  • (A) बड़ा और वास्तविक
  • (B) छोटा और वास्तविक
  • (C) छोटा और काल्पनिक
  • (D) बड़ा और काल्पनिक

Ans: (A) - बड़ा और वास्तविक

Q8. प्रकाश के अपवर्तन के कितने नियम हैं :

  • (A) 1
  • (B) 2
  • (C) 3
  • (D) 4

Ans: (B) - 2

Q9. लेंस में मुख्य फोकस की संख्या कितनी होती है ?

  • (A) दो
  • (B) एक
  • (C) तीन
  • (D) कोई नहीं

Ans: (A) - दो

Q10. काल्पनिक प्रतिबिम्ब होता है-

  • (A) सीधा
  • (B) उल्टा
  • (C) दोनों
  • (D) कोई नहीं

Ans: (A) - सीधा

Ads

Q11. मोटर गाड़ी के चालक के सामने लगा रहता है ?

  • (A) समतल दर्पण
  • (B) उतल दर्पण
  • (C) अवतल दर्पण
  • (D) उतल लेंस

Ans: (B) - उतल दर्पण

Q12. अवतल लेंस को कहते हैं-

  • (A) अभिसारी लेंस
  • (B) द्वि- अवतल लेंस
  • (C) अपसारी लेंस
  • (D) इनमें से कोई नहीं

Ans: (C) - अपसारी लेंस

Q13. उत्तल लेंस की क्षमता होती है-

  • (A) ऋणात्मक
  • (B) धनात्मक
  • (C) ( A ) और ( B ) दोनो
  • (D) इनमें से कोई नहीं

Ans: (B) - धनात्मक

Q14. लेंस के केन्द्रीय बिन्दु को कहते हैं :

  • (A) वक्रता केन्द्र
  • (B) प्रकाशिक केन्द्र
  • (C) द्वारक केन्द्र
  • (D) अक्ष केन्द्र

Ans: (B) - प्रकाशिक केन्द्र

Q15. अवतल लेंस की क्षमता होती है-

  • (A) ऋणात्मक
  • (B) धनात्मक
  • (C) ( A ) और ( B ) दोनो
  • (D) इनमें से कोई नहीं

Ans: (A) - ऋणात्मक

Q16. किसी शब्दकोश में पाए गए छोटे अक्षरों को पढ़ते समय आप निम्न में से कौन सा लेंस पसंद करेंगे ?

  • (A) 50 सेमीo फोकस दूरी का अवतल लेंस
  • (B) 50 सेमीo फोकस दूरी का उत्तल लेंस
  • (C) 5 सेमीo फोकस दूरी का अवतल लेंस
  • (D) 5 सेमीo फोकस दूरी का उत्तल लेंस

Ans: (D) - 5 सेमीo फोकस दूरी का उत्तल लेंस

Q17. एक उत्तल लेंस की क्षमता 1 डाइऑप्टर है, तो उस लेंस की फोकस दूरी है :

  • (A) + 10 cm
  • (B) – 10 cm
  • (C) + 100 cm
  • (D) – 100 cm

Ans: (C) - + 100 cm

Q18. सर्चलाइट का परावर्तक सतह होता है –

  • (A) उत्तल
  • (B) अवतल
  • (C) समतल
  • (D) कोई नहीं

Ans: (B) - अवतल

Q19. दो वक्रीय पृष्ठों से घिरे ठोस माध्यम को कहते हैं :

  • (A) गोलीय दर्पण
  • (B) त्रिज्या
  • (C) गोलीय लेंस
  • (D) समतल दर्पण

Ans: (C) - गोलीय लेंस

Q20. उत्तल लेंस में बना प्रतिबिंब होता है :

  • (A) बराबर और सीधा
  • (B) वास्तविक और उलटा
  • (C) वास्तविक और सीधा
  • (D) इनमें से कोई नहीं

Ans: (B) - वास्तविक और उलटा

Ads

Q21. गोलीय दर्पण के परावर्त्तक पृष्ठ के केन्द्र को दर्पण का कहा जाता हैं ?

  • (A) मध्य
  • (B) ध्रुव
  • (C) गोलार्द्ध
  • (D) अक्ष

Ans: (B) - ध्रुव

Q22. किसी गोलीय दर्पण तथा किसी पतले गोलीय लेंस दोनों की फोकस दूरियाँ –15 cm है। दर्पण तथा लेंस संभवतः हैं :

  • (A) दोनों अवतल
  • (B) दोनों उत्तल
  • (C) दर्पण अवतल तथा लेंस उत्तल
  • (D) दर्पण उत्तल तथा लेंस अवतल

Ans: (A) - दोनों अवतल

Q23. समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब होता है –

  • (A) वास्तविक
  • (B) काल्पनिक
  • (C) दोनों
  • (D) इनमें से कोई नहीं

Ans: (B) - काल्पनिक

Q24. प्रकाश की किरण गमन करती है –

  • (A) सीधी रेखा में
  • (B) टेढी रेखा में
  • (C) किसी भी दिशा में
  • (D) इनमें कोई नहीं

Ans: (A) - सीधी रेखा में

Q25. दाढ़ी बनाने में कौन सा दर्पण प्रयुक्त होता है-

  • (A) समतल
  • (B) उतल
  • (C) अवतल
  • (D) कोई नहीं

Ans: (C) - अवतल

Q26. प्रकाश का वेग न्यूनतम होता है ?

  • (A) निर्वात में
  • (B) जल में
  • (C) वायु में
  • (D) कांच में

Ans: (D) - कांच में

Q27. किस दर्पण से वस्तु का बड़ा प्रतिबिब बनता है ?

  • (A) समतल
  • (B) अवतल
  • (C) उत्तल
  • (D) कोई नहीं

Ans: (B) - अवतल

Q28. परावर्तन के नियम से निर्धारित होता है

  • (A) आपतन कोण = परावर्तन कोण
  • (B) परावर्तन कोण = अपवर्तन कोण
  • (C) आपतन कोण = विचलन कोण
  • (D) इनमें कोई नहीं

Ans: (B) - परावर्तन कोण = अपवर्तन कोण

Q29. किसी माध्यम के अपवर्तनांक का मान होता है :

  • (A) sin i / sin r
  • (B) sin r / sin i
  • (C) sin i x sin r
  • (D) sin i + sin r

Ans: (A) - sin i / sin r

Q30. जब प्रकाश की किरण हवा से कांच में प्रवेश करती हैं तो मुड़ जाती हैं –

  • (A) अभिलम्ब से दूर
  • (B) अभिलम्ब के निकट
  • (C) अभिलम्ब के समानान्तर
  • (D) इनमें से कोई नहीं

Ans: (B) - अभिलम्ब के निकट

Ads

Q31. सोलर कुकर में प्रयोग किया जाता है :

  • (A) अवतल दर्पण का
  • (B) उत्तल दर्पण का
  • (C) समतल दर्पण का
  • (D) उत्तल तथा अवतल दर्पण का

Ans: (A) - अवतल दर्पण का

Q32. वह गोलीय दर्पण जो बाहर की तरफ वक्रित हो, कहलाता है:

  • (A) अवतल दर्पण
  • (B) समतल दर्पण
  • (C) उत्तल दर्पण
  • (D) इनमें से कोई नहीं

Ans: (C) - उत्तल दर्पण

Q33. गोलीय दर्पण में फोकसांतर एवं वक्रता त्रिज्या के बीच संबंध है :

  • (A) r = 2f
  • (B) f=r
  • (C) f= 2/r
  • (D) r= f/2

Ans: (A) - r = 2f

Q34. फोटोग्राफी कैमरा का अभिदृश्यक होता है –

  • (A) उत्तल लेंस
  • (B) अवतल लेंस
  • (C) उत्तल दर्पण
  • (D) अवतल दर्पण

Ans: (A) - उत्तल लेंस

Q35. प्रकाश के किरणों के समूह को कहते हैं-

  • (A) प्रकाश स्रोत
  • (B) किरण पुंज
  • (C) प्रदीप्त
  • (D) प्रकीर्णन

Ans: (B) - किरण पुंज

Q36. एक उत्तल लेंस होता है :

  • (A) सभी जगह समान मोटाई का
  • (B) बीच की अपेक्षा किनारों पर मोटा
  • (C) किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा
  • (D) इनमें से कोई नहीं

Ans: (C) - किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा

Q37. साइड मिरर के रूप में प्रयुक्त होता है-

  • (A) अवतल दर्पण
  • (B) उत्तल दर्पण
  • (C) उत्तल लेंस
  • (D) प्रिज्म

Ans: (B) - उत्तल दर्पण

Q38. लेंस की क्षमता का SI मात्रक होता है-

  • (A) डाईऑप्टर
  • (B) ल्युमेन
  • (C) लक्स
  • (D) ऐंग्स्ट्रम

Ans: (A) - डाईऑप्टर

Q39. मोटर कार के हेडलाइट में किसका प्रयोग होता है ?

  • (A) समतल दर्पण
  • (B) उतल दर्पण
  • (C) अवतल दर्पण
  • (D) उतल लेंस

Ans: (C) - अवतल दर्पण

Q40. एक उत्तल लेंस के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है ?

  • (A) इसकी क्षमता धनात्मक होती है
  • (B) इसकी क्षमता ऋणात्मक होती है
  • (C) इसकी क्षमता धनात्मक तथा ऋणात्मक दोनों होती है
  • (D) इनमें से कोई नहीं

Ans: (A) - इसकी क्षमता धनात्मक होती है

Ads

Q41. सरल सूक्ष्मदर्शी में किसका उपयोग होता है ?

  • (A) अवतल दर्पण
  • (B) उत्तल दर्पण
  • (C) अवतल लेंस
  • (D) उत्तल लेंस

Ans: (D) - उत्तल लेंस

Q42. उत्तल लेंस को कहते हैं-

  • (A) अभिसारी लेंस
  • (B) द्वि-उत्तल लेंस
  • (C) अपसारी लेंस
  • (D) इनमें से कोई नहीं

Ans: (A) - अभिसारी लेंस

Q43. प्रकाश की किरणों का पथ दर्शाने वाले चित्रों को कहा जाता है-

  • (A) किरण आरेख
  • (B) फोकस
  • (C) किरण पुंज
  • (D) इनमे सभी

Ans: (A) - किरण आरेख

Q44. किसी उत्तल लेंस का फोकसांतर 50 सेमी है, तो उसकी क्षमता होगी –

  • (A) +5D
  • (B) -5D
  • (C) -2D
  • (D) +2D

Ans: (D) - +2D

Q45. 2D क्षमता वाले लेंस का फोकसांतर होता है-

  • (A) 20 सेमी
  • (B) 30 सेमी
  • (C) 40 सेमी
  • (D) 50 सेमी

Ans: (D) - 50 सेमी

Q46. एक अवतल दर्पण की फोकस दूरी 10 सेमी है तो उसकी वक्रता त्रिज्या होगी –

  • (A) 10 सेमी
  • (B) 20 सेमी
  • (C) 5 सेमी
  • (D) 40 सेमी

Ans: (B) - 20 सेमी

Q47. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम हैं ?

  • (A) एक
  • (B) दो
  • (C) तीन
  • (D) चार

Ans: (B) - दो

Most Important Question - प्रकाश का परावर्तन MCQ - बिहार बोर्ड परीक्षा 2025

Duration:- 30 Minutes



Advertisement
About Author
author image

Vikas Kumar Mahato

नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम विकास है। इस वेबसाइट का लेखक और संस्थापक होने के नाते, मैं इस वेबसाइट के माध्यम से उन छात्रों के लिए केवल महत्वपूर्ण प्रश्नों का प्रैक्टिस सेट प्रदान करता हूँ, जो किसी नौकरी अथवा किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं GK, Current Affairs, Sports GK, World GK, History और सभी प्रकार के प्रश्नों के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों की ऑनलाइन टेस्ट सीरीज़ साझा करता हूँ।

यदि आपको किसी प्रश्न में कोई गलती मिले तो इसके लिए क्षमा करें, और कृपया मुझे तुरंत सूचित करें। आप उस प्रश्न का स्क्रीनशॉट मेरे नंबर 8986220016 पर भेज सकते हैं। हम उसे तुरंत अपडेट करेंगे। धन्यवाद।

 

Related Quiz
No records found!
Advertisement
Quiz Topics
Quiz Class 10th MCQ
Quiz Class 12th Quiz
Quiz Current Affairs MCQ
Quiz History GK Quiz
Quiz Sarkari Exam Quiz
Quiz Static GK MCQ
Quiz Subject-Wise Quiz
Quiz कौन क्या है ?

Connect with Us

  • Telegram
  • WhatsApp
  • YouTube

Important Pages

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Term & Condition
  • Refund Policy
  • Copyright Policy
  • Sitemap

© 2023- 2026 GKToday | All Rights Reserved

Designed by Vikas Kumar Mahato

|| The Indian Soldier ||

× Logo

Welcome Back!

Login or create an account to continue

OR

Show
Create New Account